- Hindi News
- एसडीएम ने किया निरीक्षण अनुपस्थित मिले दो शिक्षक
एसडीएम ने किया निरीक्षण अनुपस्थित मिले दो शिक्षक
पाली. एसडीएमजबरसिंह चारण ने बुधवार को सिणगारी गढ़वाड़ा में स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दो शिक्षक अनुपस्थित मिले। एसडीएम बुधवार सवेरे राजकीय माध्यमिक विद्यालय सिणगारी पहुंचे। यहां पर निरीक्षण में दो शिक्षक अनुपस्थित मिले। इस मौके पर उन्होंने छात्रों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे। इसके बाद वे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़वाड़ा पहुंचे। यहां पर उन्होंने इतिहास के छात्रों से सवाल-जवाब किए।
रोहट. राजकीय माध्यमिक विद्यालय सिणगारी में विद्यार्थियाें से सवाल-जवाब करते एसडीएम।