- Hindi News
- जल वितरण समिति की बैठक जिला मुख्यालय पर ही करने की मांग
जल वितरण समिति की बैठक जिला मुख्यालय पर ही करने की मांग
पाली. सेवाऔर संकल्प समिति ने कलेक्टर से जवाई बांध जल वितरण समिति की बैठक जिला मुख्यालय पर ही आयोजित कराने की मांग की गई है। कलेक्टर को भेजे अपने ज्ञापन में समिति के अध्यक्ष शांतिलाल जैन ने कहा कि इस बैठक के दौरान समस्त जिले के नागरिकों के पीने के पानी के बारे में विस्तार से चर्चा की जाती है। ऐसे में आम लोग भी इस दौरान अपनी बात नहीं रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर यह बैठक होने से समय की बचत भी होगी।