- Hindi News
- बाढ़ प्रभावितों के लिए जुटाई सहायता सामग्री
बाढ़ प्रभावितों के लिए जुटाई सहायता सामग्री
पाली. भारतीयजनता पार्टी की महिला मोर्चा जिला द्वारा जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ लगभग 50 हजार रुपए मूल्य की सामग्री जयपुर भेजी हैं। मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावितों के लिए शहर के कई इलाकों से कंबल, शालें, साड़ियां, बच्चों के कपड़े और कई घरेलू उपयोग की वस्तुओं के साथ नकद राशि भी जमा की। महिला मोर्चा की जिला प्रभारी शैल चतुर्वेदी ने बताया कि पाली में जमा की गई राहत सामग्री महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुसूइया चारण जिला उपाध्यक्ष यशोदा कंवर जयपुर में प्रांतीय अध्यक्ष विनीता सेठ को सौंपेंगी। पाली में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं से सामग्री एकत्रित करने में महिला मोर्चा महामंत्री अयोध्या सांखला पुष्पलता पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष मीरा गुप्ता, मधु बोहरा,अनिता बंसल, प्रभात कंवर पार्षद मीना प्रीतमानी तारा कंवर आदि ने सहयोग किया। इधर, भाजपा कार्यकर्ताआें ने भी शहर के वििभन्न इलाकों में रािश एकत्रित की। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र बोहरा, पार्षद तिलोक चौधरी, रितेष छाजेड़, बहादुरसिंह सहित पदाधिकारी मौजूद थे।
> पाली. बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ धनराशि एकत्रित करते भाजपा कार्यकर्ता।