पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"राष्ट्रीय सुरक्षा में युवाओं की भूमिका\' संगोष्ठी संपन्न

\"राष्ट्रीय सुरक्षा में युवाओं की भूमिका\' संगोष्ठी संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| बांगड़कॉलेज युवा विकास केंद्र के तत्वावधान में गुरुवार को बांगड़ स्कूल में राष्ट्रीय सुरक्षा में युवाओं की भूमिका पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में फोरम फॉर इंटीग्रेटेड नेशनल सिक्यूरिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. दत्तात्रय शेकटकर ने अपने उद्बोधन मे युवाओं को अपनी शक्ति पहचाने की बात कही। साथ ही शेकटकर ने कहा कि युवा अपने ज्ञान, कौशल बौद्धिक क्षमता के देश के विकास में योगदान करे। उन्होंने इस मौके पर भारत के मानवीय संसाधन के सदुपयोग का आह्वान किया। संयोजक डॉ. देवाराम जोनसन ने बताया कि इस संगोष्ठी के अंतर्गत डॉ. हस्तीमल शर्मा, बांगड़ स्कूल प्राचार्य एनके राजा, विजय कृष्ण नाहर, तेजसिंह, रविंद्र जोशी, देवराज शर्मा, गजेंद्र दवे, डॉ. सीआर सुथार, डॉ. संगीता भारद्वाज सराेज अग्रवाल मौजूद थे।