- Hindi News
- एनएसयूआई ने की मंत्रियों के बयानों की निंदा
एनएसयूआई ने की मंत्रियों के बयानों की निंदा
पाली| शिक्षकोंको लेकर विवादित बयान देने वाले मंत्रियों को हटाने की मांग काे लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह कुंपावत ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर कलेक्ट्रेट के आगे विरोध प्रदर्शन भी किया। कुंपावत ने बताया कि पिछले दिनों राजस्थान सरकार के पंचायत राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ द्वारा शिक्षकों को लेकर कई तरह के विवादास्पद बयान दिए हैं। इस अवसर पर बांगड़ कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष गिरधारीसिंह कुंपावत, महासचिव सुनिल मेवाड़ा संयुक्त सचिव गौरव पंवार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।