डॉ. विकास पालीवाल की सेवाएं समाप्त
जयपुर| चिकित्साशिक्षा ग्रुप-प्रथम ने एक आदेश जारी कर डॉ. विकास पालीवाल की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। डॉ. पालीवाल का वर्ष 2012 में सहायक आचार्य नेत्र रोग के पद पर पदस्थापन जोधपुर मेडिकल कॉलेज में किया गया था। ये 17 जून, 2013 से अनुपस्थित हैं। जोधपुर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य की ओर से पत्र लिखने पर विभाग से किसी तरह का तो पत्राचार किया ही संतोषजनक जवाब दिया गया। इसलिए विभाग ने लगातार स्वेच्छा से राज्य सेवा में अनुपस्थित रहने पर सेवाएं समाप्त की हैं।