पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मातृ शक्ति आज करेंगी विरोध प्रदर्शन

मातृ-शक्ति आज करेंगी विरोध प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक बदमाश का जारी किया स्केच

ज्वेलरदीपक सोनी की हत्या और छात्र नेताओं पर फायरिंग मामले में छठे दिन भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगे है। इस बीच जोधपुर से स्केच एक्सपर्ट को बुलाकर पुलिस ने वारदात के चश्मदीद लोगों से मिलवाया। उन लोगों ने पुलिस को बताया कि वारदात के समय बाइक पर आए तीनों बदमाशों ने मुंह पर रुमाल बांध रखा था। ज्वेलर की गोली मार हत्या करने और छात्र नेताओं पर फायरिंग के दौरान हुई छिना-झपटी में एक बदमाश का रुमाल गिर गया था। उस बदमाश को मौके पर मौजूद लोगों ने देखा था, जिनके द्वारा बताए हुलिए के बाद उसका स्केच जारी किया है। पुलिस द्वारा अब तक की गई जांच और चश्मदीद अन्य गवाहों से हुई पूछताछ में पता चला है कि गत 9 दिसंबर की रात ज्वेलर दीपक सोनी शेष|पेज15



कीगोली मार हत्या करने के दौरान आरोपियों ने करीब 30 लाख रुपए कीमत के जेवरात से भरा बैग लूटने का प्रयास किया था। बीच बचाव में आए दोनों छात्र नेताओं के विरोध करने पर बैग तो उनके हाथ से छूट गया, लेकिन वे छात्र नेताओं पर फायरिंग कर भाग गए। भैरुघाट से पानी दरवाजा जाते समय लोगों का पीछा होता देख हड़बड़ाहट में एक बदमाश के हाथ से पिस्तौल गिर गई। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में मृतक ज्वेलर के मुनीम उसके परिवार के लोगों के साथ कई और लोग अब भी संदेह के दायरे में हैं। शेष|पेज15

वारदातको अंजाम देने वाले तीनों बदमाश हार्डकोर अपराधी थे, जो संभवत: किसी गैंग से जुड़े हो सकते हैं। इस तरह की तमाम संभावनाओं को तलाशने के लिए पुलिस की टीमें तफ्तीश में जुटी हैं।

संदिग्धकी जानकारी देने पर उचित इनाम की घोषणा

वारदातके बाद पुलिस ने चश्मदीद एवं अन्य गवाहों से हुई पूछताछ और उनके द्वारा बताए हुलिए के आधार पर तीन में एक संदिग्ध का स्केच रविवार को जारी किया है। एसपी ने लोगों से अपील की है कि यदि इस संदिग्ध के बारे में उनके पास कोई जानकारी है तो वे पुलिस को इसकी सूचना दें। जानकारी एवं सूचना देने वाले लोगों की पहचान गुप्त रखी जाएगी, जबकि सूचना देने वाले को पुलिस की ओर से उचित इनाम भी दिया जाएगा। इसके लिए कोई भी व्यक्ति फोन नंबर 02932-221325, 222288, 222544 या अन्य किसी अधिकारी-कर्मचारी को जानकारी दे सकता है।

पेशेवरलूट गैंग पर भी संदेह

ज्वेलरकी हत्या में पेशेवर लूट गिरोह का भी हाथ हो सकता है। जोधपुर रेंज में लूट हत्या की