पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत आज पाली आएंगे
पाली. पूर्वसीएम अशोक गहलोत सोमवार को पाली आएंगे। जानकारी के अनुसार गहलोत सुबह जोधपुर से रवाना होकर 9:30 बजे पाली पहुंचेंगे। वे यहां गोलीकांड का शिकार हुए दीपक सोनी के घर जाकर परिजनों को सांत्वना देंगे। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करने के बाद यहां से उदयपुर रवाना होंगे।