पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाट्स एप पर एमएलए के खिलाफ मैसेज भेजने वाला गिरफ्तार

वाट्स एप पर एमएलए के खिलाफ मैसेज भेजने वाला गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. सोशलसाइट्स वाट्स एप पर विधायक ज्ञानचंद पारख के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने रविवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ कर आवश्यक तथ्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार गत दिनों कुछ लोगों ने सोशल साइट्स पर विधायक ज्ञानचंद पारख को जिम्मेदार बताते हुए कई अभद्र कमेंट्स किए थे। इस पर विधायक ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। शेष|पेज15

कोतवालीपुलिस ने मामले की जांच के बाद पहले हीरालाल परिहार को हिरासत में लिया था। इस पर शनिवार को घांची समाज के लोगों ने परिहार को झूठा फंसाने का आरोप लगाते हुए उसे छोड़ने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया था। रविवार को इस पूरे मामले में न्यू हाउसिंग बोर्ड निवासी जयेश पुत्र राकेश तिवारी की भूमिका सामने आने पर पुलिस ने उसे आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।