पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर ने सिटी लेवल कमेटी की बैठक ली

कलेक्टर ने सिटी लेवल कमेटी की बैठक ली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें एशियन विकास बैंक की ओर से राजस्थान अरबन इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यक्रम फेज-3 की कार्य योजना के संबंध में रविवार को कलेक्टर रोहित गुप्ता ने सिटी लेवल कमेटी की बैठक ली। इस बैठक में अगले तीस वर्षों की आवश्यकता के अनुरूप पूरे शहर में सीवरेज तथा पेयजल वितरण प्रणाली में सुधार के तहत कार्य योजना पर विचार किया गया।

इसके लिए नए फिल्टर प्लांट बनाकर पेयजल वितरण क्षमता बढ़ाने सीवरेज सिस्टम विकसित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जयपुर से आई आरयूआईडीपी की टीम ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं कार्य योजना का प्रस्तुत की, जिसमें सीवरेज एवं पेयजल के लिए पूरे शहर में अंडर ग्राउंड पाइप लाइन बिछाकर शहर को चौबीसों घंटे पेयजल एवं सीवरेज के लिए उन्नत ड्रेनेज सिस्टम विकसित किए जाने की जानकारी दी गई। आरयूडीआईपी के अधीक्षण अभियंता प्रवीण आकोडिया के अनुसार इसके लिए सर्वे कर प्लान तैयार किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त जनप्रतिनिधियों अधिकारियों ने शहर में सीवरेज, पेयजल सप्लाई, पेयजल स्रोत सिटी टेंक, पंप हाउस, पीएचईडी फिल्टर प्लांट, सीवरेज के लिए प्लांट आदि के बारे में चर्चा की।

बैठक में कलेक्टर गुप्ता ने पूरे शहर में अंडर ग्राउंड विद्युत लाइनों के कार्य को पूर्ण करने के लिए अधीक्षण अभियन्ता डिस्कॉम को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रोजेक्ट के अधिकारियों को टेलीफोन आदि की लाइनों को भूमिगत करने, शहर के पेयजल स्टोरेज सिटी टेंक को इस योजना के तहत विकसित करने, हेमावास कैनाल पर पंप हाउस निर्मित कर इसे जवाई कैनाल से जोड़ने, शहर में वर्षा जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक ज्ञानचंद पारख, नगर परिषद चेयरमैन महेंद्र बोहरा, एसडीएम विशाल दवे, एक्सईएन पीएचईडी आईसी जैन, एक्सईएन डिस्कॉम घनश्याम चौहान, नगर परिषद के एक्सईएन अरूण व्यास, पीडब्लूडी के एक्सईएन लच्छाराम वाघेला एवं बांगड़ अस्पताल के पीएमओ एमएस राजपुरोहित सहित आरयूआईडीपी के अधिकारी मौजूद थे।