कार्यकारिणी का गठन
पाली. देशमें अहिंसा, शाकाहार, पर्यावरण, नशा मुक्ति स्वच्छता कार्यों से जुडे करूणा इंटरनेशनल की कार्यकारिणी का रविवार को गठन किया गया। इसमें पाली केंद्र के चेयरमेन ताराचंद जैन, अध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा, मंत्री प्रवीण दाधीच, कोषाध्यक्ष शौर्य मंत्री, सलाहकार डॉ. केएम शर्मा सहमंत्री कानाराम कीर को चुना गया। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं को आगामी 27 दिसंबर को करूणा अंतर्राष्ट्रीय के 17वें वार्षिक अधिवेशन में भाग लेने के लिए आव्हान किया।