पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीमाली समाज का गरबा रास 2014 कल से

श्रीमाली समाज का गरबा रास-2014 कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. श्रीमालीब्राह्मण समाज द्वारा गरबा रास-2014 नाम से गरबा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रचार प्रसार मंत्री अभिषेक व्यास ने बताया कि 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक प्रतिदिन देवी मां की आरती के साथ गरबा का यह कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम में गरबा नृत्य की समस्त प्रचलित शैलियों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी। विकास समिति के अध्यक्ष पी.एम. जोशी ने बताया कि 27 सितम्बर को शाम 7.30 बजे से 10 बजे तक रक्त ग्रुप जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसका दायित्व राजेश त्रिवेदी, एवं श्री सूरजप्रकाश व्यास को सौंपा गया है। गरबा के कार्यक्रमों को लेकर शिवबाड़ी में श्रीमाली विकास समिति के अध्यक्ष एडवोकेट जोशी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें गरबा मंडल के संरक्षक कमलकांत व्यास एवं नरपत दवे, कोषाध्यक्ष राकेश दवे सहित गरबा मंडल के प्रमुख कार्यकर्ता जितेंद्र व्यास, सिद्वार्थ दवे, परिणय जोशी, पुनीत त्रिवेदी, विवेक दवे, धीरज दवे, संदीप दवे सहित कई समाजबंधुओं ने भाग लिया।