समय का महत्व समझना आवश्यक : साध्वी
पाली| आचार्यरघुनाथ स्मृति जैन भवन में मंगलवार काे साध्वी पुष्पवती मसा ने कहा कि अपने सभी कार्य समय पर करने वाले व्यक्तियों के शरीर में स्फूर्ति और प्रसन्नता रहती है। बड़े से बड़े कार्य थोड़े से समय में कर सकते हैं, जबकि समय पालन का अभ्यास नहीं किए हुए व्यक्ति छोटे-छोटे अनेक कामों की फौज देखकर घबरा उठते हैं। आज का काम कल पर और कल का काम परसों पर छोड़ने वाले जीवन में सफल नहीं हा़े पाते। दीर्घसूत्री लोग निराश चिन्तित होते रहते हैं। साध्वी डॉ. राज ऋद्धि मसा ने कहा कि संस्कार जीवन के लिए आधार शिला का काम करते हैं। भविष्य का निर्धारण भी संस्कार ही करते हैं। बच्चों में श्रेष्ठ संस्कार देना माता महत्वपूर्ण कर्त्तव्य है। संघ मंत्री रतनलाल लसोड़ ने अतिथियों का स्वागत किया।