एक शाम भटियाणी के नाम भजन संध्या कल
पाली| माताराणी भटियाणी मंदिर रजत नगर में गुरुवार को एक शाम माता राणी भटियाणी के नाम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। आयोजक राजूभाई मांगीलाल चौधरी ने बताया कि भजन संध्या में भजन गायक महेंद्रसिंह राठौड़ सहित कई भजन कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। भजन संध्या माजीसा के झाड़जी कन्याबाई के सानिध्य में आयोजित की जाएगी। भजन संध्या की तैयारियों में आयोजक परिवार के सदस्यों सहित मंदिर समिति के सदस्य जुटे हुए हैं।