पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नया गांव की टूटी सड़क को लेकर तीसरी बार सड़क पर उतरे लोग

नया गांव की टूटी सड़क को लेकर तीसरी बार सड़क पर उतरे लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो बार कलेक्टर के निर्देश के बावजूद नया गांव स्थित मुख्य सड़क के ठीक नहीं होने पर एक बार फिर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इस सड़क पर माह में लाेगों को तीसरी बार प्रदर्शन के लिए विवश होना पड़ा। गुस्साए लोगों ने वहां जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश की। नगर परिषद के अधिकारियों ने लोगों का गुस्सा शांत करने के लिए वहां उड़ती धूल को कम करने के लिए डामर रोड पर काम लिए जाने वाले केमिकल का छिड़काव भी करवाया। अधिकारियों की मानें तो अभी यहां सड़क का मरम्मत कार्य शुरू करने में एक-दो दिन लग जाएंगे।

मंडिया रोड पर बन चुकी है तीन बार सड़कें, फिर भी बदहाल

मंडियारोड पर तीन बार सड़क बन चुकी है, लेकिन सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पाया है। पीडब्ल्यूडी की सड़क होने पर नगर परिषद द्वारा इस सड़क का निर्माण नहीं करवाया गया। पूर्व में इस सड़क का निर्माण रीको ने करवाया था। सड़क बनने के कुछ समय बाद ही जगह-जगह से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। अब सड़क के पेचवर्क करवाने का जिम्मा नगर परिषद को दिया गया है।

1 करोड़ 31 लाख की लागत से बना राजीव पथ, हो गया क्षतिग्रस्त

हाउसिंगबोर्ड से पांच मौखा पुलिया तक राजीव पथ का निर्माण वर्ष 2012 में नगर परिषद, महाराजा उम्मेद मिल राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने मिलकर बनाया था। इसमें करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपए खर्च किए गए। राजीव पथ का निर्माण पूरा होने और समयावधि खत्म होने के कुछ समय बाद ही सड़क की स्थिति खस्ताहाल हो गई। करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी सड़क की स्थिति नहीं सुधर पाई है। गड्ढाें के कारण लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।

हाउसिंग बोर्ड में अब हो रहा पेचवर्क

हरबारिश में हाउसिंग बोर्ड तक की सड़क पर गहरे गड्ढे हो जाते हैं। बारिश के समाप्त होने के बाद नगर परिषद द्वारा सड़क पर पेचवर्क का कार्य करवाया जाता है। दीपावली तक सड़क सही होने के बाद फिर से क्षतिग्रस्त हो जाती है। सड़कों पर गड्ढे होने के कारण कई बार हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन तो सड़क सही हो पाती है और ही अधिकारियों द्वारा कोई बड़ा कदम उठाया जाता है।

हमारी नहीं मंडिया रोड की सड़क

^मंडियारोड की सड़क पीडब्ल्यूडी की है। नगर परिषद ने इस सड़क पर कभी भी कार्य नहीं करवाया है। पूर्व में रीको की ओर से सड़क बनाई गई थी। हालांकि सड़क निर्माण पेचवर्क का कार्य नगर परिषद द्वारा करवाय