पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 50 लाख की हरियाणा निर्मित शराब पकड़ी

50 लाख की हरियाणा निर्मित शराब पकड़ी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ड्राइवर खलासी गिरफ्तार, मुख्य आरोपियों के बारे में पता लगाने के प्रयास

भास्करन्यूज | | रायपुर मारवाड़

पुलिसने गुरुवार को शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे पर हरियाणा निर्मित शराब से भरा हुआ ट्रक पकड़ा है। शराब से भरा यह ट्रक भूसे की बिल्टी बनाकर लाया जा रहा था। ट्रक के ऊपर हिस्से में भूसा भी भरा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में ट्रक खलासी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद शराब की बाजार में कीमत करीब 50 लाख बताई जा रही है। रायपुर थानाधिकारी मनोज राणा ने बताया एसपी अनिल कुमार टांक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को हरियाणा से गुजरात की तरफ शराब से भरा हुआ ट्रक जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी की थी। रायपुर टोल नाके के पास सुबह करीब साढ़े चार बजे पाली की तरफ रहे ट्रक को पुलिस दल ने रूकने का इशारा किया। इस पर ड्राइवर ने पुलिस को देखकर रूकने के बहाने ट्रक की गति पहले कम कर दी, बाद में वह तेज गति से ट्रक भगाने का प्रयास करने लगा। इस पर पुलिस ने तत्परता बरतते हुए ड्राइवर को पकड़ लिया। ट्रक की तलाशी लेने के दौरान उसमें भूसे के नीचे शराब के कार्टन भरे हुए मिले। पुलिस ने इस मामले में ट्रक ड्राइवर हरियाणा के तरणतारण जिले के पटी निवासी सतनाम पुत्र दिलीपसिंह फरार होने का प्रयास कर रहे खलासी पटी निवासी दिलबाग सिंह पुत्र सरदारसिंह को दबोच लिया।

सप्लायरकी तलाश

पुलिसड्राइवर खलासी से अलग-अलग पूछताछ कर मुख्य सप्लायर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस के आला अधिकारियों ने भी थानाधिकारी को मुख्य सप्लायर की जानकारी जुटाने के विशेष निर्देश दिए हैं।

रायपुर मारवाड़. रायपुर टोल नाके के पास पुलिस द्वारा ट्रक से 50 लाख रुपए की खराब बरामद कर ट्रक को जब्त किया।