पाली | राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ की पाली इकाई के सदस्यों ने अपनी मांगों को पूरा नहीं किए जाने के विरोध में बुधवार को कालीपट्टी बांधकर कार्य किया। इन लोगों ने चौबीस घंटे पहले ही मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर रोहित गुप्ता को ज्ञापन दिया।
ये फार्मासिस्ट उन्हें स्थाई करने और उनके वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना में कार्यरत फार्मासिस्टों का 2 साल का परिवीक्षा काल पूरा होने के सात महीने बाद भी अब तक उन्हें स्थाई नहीं जाने के विरोध में बुधवार को सांकेतिक रुप से अपने विरोध प्रदर्शन किया था।
इनका आरोप है कि इस साल 20 जनवरी को प्रमुख सचिव के साथ हुई वार्ता में 15 दिनों के भीतर स्थायीकरण का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किया गया। इन कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि यदि शीघ्र ही उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है तो वे 20 फरवरी से जयपुर में स्वास्थ्य भवन के सामने अनशन करेंगे।