भैरवा मोटर्स ने निकाली वाहन रैली
पाली | भैरवामोटर्स हीरो मोटो कॉर्प. के संयुक्त तत्वावधान में पाली में गुरुवार को हीरो दुपहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया भैरवा मोटर्स के संचालक रमेश गुलेच्छा ने बताया कि रैली अायोजन मेगा सर्विस कैंप के तहत किया गया है। कैम्प 13 से 15 फरवरी तक होगा। ग्राहकों के बेहतर फायदे के लिए कैंप में टू व्हीलर की सर्विस के लिए 50 प्रतिशत लेबर 5 प्रतिशत स्पेयर पार्ट्स पर छूट मिलेगी। इसके अलावा नए व्हीकल की खरीद पर 1000 रुपए की एसेसरीज फ्री देने के साथ कोई भी वाहन एक्सचेंज करवाने पर 1000 रुपए का बोनस भी दिया जाएगा।
पाली. वाहन रैली को हरी झंडी देखाकर रवाना करते गुलेच्छा।