- Hindi News
- कॉलेज के समारोहों में एमपी एमएलए को बुलाना जरूरी
कॉलेज के समारोहों में एमपी-एमएलए को बुलाना जरूरी
पाली | प्रदेशके सरकारी कॉलेजों में होने वाले किसी भी समाराेह में अब जनप्रतिनिधियों को उचित सम्मान देकर बुलाया जाएगा। इस बारे में मिल रही शिकायतों के बाद कॉलेज निदेशालय ने सभी कॉलेजों के प्राचार्य को इस बारे में निर्देशित किया है। संयुक्त निदेशक डाॅ. अमिता गिल ने प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेज प्राचार्यों को पत्र जारी कर कहा है कि वे कॉलेज में होने वाले सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधियों को उचित सम्मान के साथ आमंत्रित करें। साथ ही राज्य सरकार के प्रतिनिधियों मंत्रियों की उपलब्धता के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। यानी मंत्रियों को जब समय हो, उसी हिसाब से कार्यक्रम आयोजित करें।