- Hindi News
- डाॅ वल्लभ वन प्रबंधन संस्थान सोसायटी के बोर्ड आॅफ डायरेक्टर्स में
डाॅ वल्लभ वन प्रबंधन संस्थान सोसायटी के बोर्ड आॅफ डायरेक्टर्स में
पाली | एक्सएलआरआई के फाइनेंस के प्रोफेसर डॉक्टर गौरव वल्लभ को पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले भारतीय वन प्रबंधन संस्थान और सोसाइटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल किया गया है। डॉ. गौरव वल्लभ ने बताया कि भारतीय वन प्रबंधन संस्थान भोपाल में आधारित पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत आता है। जो की प्रबंधन और उससे संबंधित विषयों पर भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए एक शीर्ष संस्थान है। यह मैनेजर्स के लिए वन पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन से संबंधित जानकारी भी विकसित करता है। जो व्यक्ति और संस्थानों के लिए कारगर साबित हो सके। गौरतलब है की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का कार्यकाल 2 वर्ष का होगा और जनवरी 2015 से लागू हो गया है।
डॉ. गौरव वल्लभ