दुर्घटना में घायल बाइक सवार की मौत
पाली| रोहटथाना अंतर्गत मांडावास के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मांडावास निवासी गोविंदराम ने रिपोर्ट दी कि मंगलवार रात उसका पिता घेवरराम बाइक से घर रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना के बाद घेवरराम को बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया था। यहां से उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया था। गुरुवार को घेवरराम की इलाज के दौरान मौत हो गई।