पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सादड़ी पालिका का 32 करोड़ 70 लाख का बजट पारित

सादड़ी पालिका का 32 करोड़ 70 लाख का बजट पारित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादड़ी | नगरपालिका बोर्ड की साधारण सभा की बैठक गुरुवार को पालिकाध्यक्ष शंकरलाल भाटी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 32 करोड़ 70 लाख रुपए का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित किया। प्रस्तावित बजट में 13वें वित्त आयोग से प्रदत्त 16 करोड़ की राशि में से नवीन पालिका कार्यालय भवन, बाईपास रिंग रोड निर्माण कराने का प्रस्ताव लिया। पालिका ईओ सोम मिश्रा ने विगत वित्तीय वर्ष 2014-15 में प्रस्तावित व्यय बजट में 13लाख रुपए के संशोधित लेखों का सर्वसम्मति से अनुमोदना कराई, जिसके बाद पालिका लेखाकार मगराज चौधरी ने आगामी वित्तीय वर्ष 2015-16 के प्रस्तावित 32.70 करोड़ के आय-व्यय वाले बजट की मदवार समीक्षा की गई।

10करोड़ की लागत से बनेगी रिंगरोड : बजटमें पूंजीगत व्यय मद में 10 करोड़ की लागत से पालिका नवीन भवन निर्माण का प्रस्ताव लिया गया। शेष|पेज20

इसीतरह से 10 करोड़ की लागत से बाईपास रिंगरोड निर्माण, 4 करोड़ से सड़क निर्माण, एक करोड़ से पुलिया निर्माण, 30लाख सी.सी.सड़क,नालियों नाला निर्माण के लिए,10 लाख पाइप लाइन सहित अन्य निर्माण कराने का प्रावधान भी रखा है। बैठक में उपाध्यक्ष घीसाराम जाट, ओमप्रकाश बोहरा, मदन लुहार, गुलाबराम सवंशा, रेखराज मेवाड़ा, हीराराम जाट, मांगीलाल गहलोत, अशोक सवन्शा, प्रतिपक्ष नेता सुरेशपुरी गोस्वामी, मोतीलाल, जैबुनिशा, शांति बाई, गजरोबाई, रूपाराम, भंवरलाल, ललिता देवी, भूराराम, दिलीप सोनी, मांगीलाल चौधरी,मांगीलाल सगरवंशी आदि मौजूद थे।