संत प्रेमागिरी महाराज का देवलोक गमन
मारवाड़ जंक्शन | दुदौडगांव के बाबा रामदेव बगीची के संत प्रेमागिरी महाराज का बुधवार रात में देवलोक गमन हो गया। संत के अंतिम दर्शनार्थ गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस अवसर पर संत की बैकुंठी निकाली गई। तालाब की पाल के पास संत को समाधि दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।