- Hindi News
- अभियान में ज्यादातर बच्चों का शैक्षणिक स्तर सी डी ग्रेड का
अभियान में ज्यादातर बच्चों का शैक्षणिक स्तर सी डी ग्रेड का
शुक्रवार को ग्रेडिंग सिस्टम के अनुसार तैयार की जाएगी रिपोर्ट
भास्करन्यूज | पाली
सरकारीस्कूलों में बुधवार से शुरू हुए संबलन अभियान में सालभर बाद भी बच्चों में कुछ खास सुधार नहीं देखा गया। बच्चों का शैक्षिक स्तर जांचने के लिए पहुंचे अधिकारियों के कई सवालों का विद्यार्थी जवाब ही नहीं दे पाए। अभियान के दूसरे दिन 7वीं 8वीं कक्षा में अध्ययनरत बच्चे अंग्रेजी पढ़ना गणित के सवाल करना तो दूर वे हिंदी भी ठीक से नहीं पढ़ पा रहे हैं।
जिले में दिनभर में शिक्षा विभाग की उप निदेशक डीईओ समेत कई अधिकारियों ने 91 स्कूलों का निरीक्षण किया। इनमें अधिकतर स्कूलों में बच्चों का शैक्षणिक स्तर सी डी ग्रेड में पाया गया। यहां तक कि कई स्कूल में 5वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को हिंदी में श्रुति लेख तक का ज्ञान नहीं है। यही नहीं, लगभग सभी बच्चों को अपने जिला शिक्षा अधिकारी का नाम तक भी मालूम नहीं था, तो सबसे खराब स्थिति गणित अंग्रेजी विषय की है। इन दोनों विषयों में बच्चों का शैक्षणिक स्तर डी ग्रुप से भी खराब पाया गया। निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक नूतनबाला कपिला ने सोडावास, डीईओ माध्यमिक भंवरलाल नरवाल ने सांगावास एडीईओ ओमप्रकाश सोनी ने धनला गांव के सरकारी स्कूलों का निरीक्षण कर बच्चों का शैक्षणिक स्तर जांचा। इन अधिकारियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी कई स्कूलों का निरीक्षण करने पहुुुंचे।
ज्यादातर बच्चों के ग्रेड में कोई सुधार नहीं
सर्वशिक्षाअभियान द्वारा चलाए जा रहे संबलन अभियान के दूसरे में चरण में जांच अधिकारी जब स्कूलों में पहुंचे तो संबलन के पहले चरण की तरह ही दूसरे चरण में भी बच्चों के शैक्षणिक स्तर में कोई सुधार नजर नहीं आया। संबलन अभियान के तहत बच्चों के शैक्षणिक स्तर को देखकर उन्हें ग्रेडिंग के हिसाब से ए, बी, सी, डी ग्रुप में रखने के निर्देश है, मगर शैक्षणिक स्तर के हिसाब से ज्यादातर बच्चों का स्तर सी डी ग्रेड ही पाया गया। बच्चों को अभियान, राष्ट्रीय, माध्यमिक ट्रैक्टर जैसे शब्द भी लिखने नहीं आते हैं।
दसवीं के बच्चों को ट्रैक्टर तक नहीं लिखना आता
निरीक्षणमें पता चला कि सोडावास गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में छठी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को ठीक से किताब भी नहीं पढ़नी आती। उपनिदेशक माध्यमिक ने जब दसवीं कक्षा के छात्रों से ट्रैक्टर लिखने को कहा तो एक भी छात्र सही नहीं लिख पाया। निरीक्षण के दाैरान आठवीं के छात्र-छात्राओं का विज्ञान विषय का शैक्षणिक स्तर जरूर ठीक था। बच्चे राज्य के शिक्षामंत्री सहित राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों का नाम भी नहीं बता पाए। हैरत की बात तो यह है कि कई विद्यार्थियों को अपने विधायक तक का नाम ही मालूम नहीं है।
शुक्रवार को तैयार होगी संबलन रिपोर्ट
^संबलनअभियान का दूसरा चरण के पूरा होने के बाद शुक्रवार जिले की 182 स्कूलों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद जिन स्कूलों का शैक्षणिक स्तर सी डी ग्रेड होगा, उन स्कूलों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर शैक्षणिक स्तर सुधारा जाएगा। नूतनबालाकपिला, उपनिदेशकमाध्यमिक, पाली