पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन चरणों में शहर से हटेंगे अतिक्रमण, अभियान 18 से

तीन चरणों में शहर से हटेंगे अतिक्रमण, अभियान 18 से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली। पाली शहर जल्दी ही अतिक्रमण मुक्त शहर की श्रेणी में शुमार हो जाएगा। शहर में आए दिन बढ़ रहे अतिक्रमण और इनसे होने वाली परेशानी को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर रोहित गुप्ता ने 18 फरवरी से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिए हैं। इसे लेकर उन्होंने विधायक ज्ञानचंद पारख, चेयरमैन महेंद्र बोहरा, नगर परिषद आयुक्त रामसिंह पालावत और एएसपी जयपाल यादव के साथ करीब चार घंटे तक बैठक भी की।

पहलेमिलेगी चेतावनी, फिर चलेगा बुलडोजर: दुकानदारोंको खुद से अतिक्रमण हटाने के लिए पहले से ही सूचित कर दिया जाएगा। इसके बाद भी इसे गंभीरता से नहीं लेने वालों के अतिक्रमण पर बुलडोजर चला दिया जाएगा।

फेरी और ठेले वालों को भी बदलनी होगी जगह

कईप्रमुख सड़कों के किनारे लगाए गए पान के गल्ले और ठेले वालों को भी इस अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत खामियाजा भुगतना पड़ेगा। सुरक्षा के लिए नियुक्त होम गार्ड के जवानों और इस ठेले वालों के बीच मिलीभगत की शिकायत के बाद सभी ठेले वालों की जगह बदली जाएगी। साथ ही इन्हें हर रोज मूवमेंट करते रहने का भी निर्देश दिया जाएगा। दुकानदारों को अपनी दुकान के बाहर सामान फैलाकर रखने की भी इजाजत नहीं मिलेगी और ऐसा करने वालों के सामान जब्त कर लिए जाएंगे। इनके खिलाफ कार्रवई होगी।

टूटेंगी दुकानों के बाहर आई सीढ़ियां और चबूतरे

भैरुघाट,सोमनाथ मंदिर, सर्राफा बाजार, नवलखा रोड आदि भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों के घरों और दुकानों के बाहर निकली सीढिय़ां और चबूतरों को भी इस अतिक्रमण के दौरान तोड़ा जाएगा। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि एक तो इन इलाकों में पहले से ही सड़क संकरी है, ऊपर से वाहनों के आवागमन के कारण यहां जाम भी लगा रहता है। ऐसे में एंबुलेंस आदि को भी इस रास्ते से गुजरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

तीन चरणों में अलग-अलग स्तर पर हटेगा अतिक्रमण

अगले5 दिन तक नगर परिषद के अधिकारी शहर में हो रहे अतिक्रमण स्थलों को चिह्नित करेंगे। पहले चरण के तहत 18 फरवरी को सर्किट हाउस, नया बस स्टैंड, सूरजपोल, अंबेडकर चौराहा, गांधी मूर्ति, पांच मौखा पुलिया, रेलवे स्टेशन और मिलगेट से हाउसिंग बोर्ड तक अतिक्रमण हटाए जाएंगे।
साथ ही सूरजपोल से कालेज रोड के मार्ग से अतिक्रमण भी इसी चरण में हटेंगे। दूसरे चरण में सर्राफा बाजार के चारों तरफ के क्षेत्र के साथ सोमनाथ मंदिर मार्ग के अतिक्रमण हटाए जाएंगे। तीसरे चरण में होली के बाद बांगड़ स्कूल तिराहा से ट्रांसपोर्ट नगर के बीच हुए अतिक्रमण हटाए जाएंगे।

अतिक्रमण हटाना जरूरी

अतिक्रमण की समस्या बड़ी है। इसे गंभीरता से लेने के निर्देश देकर चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाने का फैसला किया गया है। शहर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए यह जरूरी भी है। इस दौरान प्रभावित होने वाले लोगों के हितों का भी ध्यान रखा जाएगा। -रोहित गुप्ता, कलेक्टर

संयुक्त टीम बनाएंगे

हम संयुक्त टीम बनाएंगे। हो सकता है इससे कुछ लोगों को परेशानी हो, लेकिन इसका फायदा सबको मिलेगा। यदि लोग खुद ही अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करते हैं तो बेहतर होगा। यह दुर्घटनाओं को रोकने के लिहाज से भी जरूरी है। -महेंद्रबोहरा, चेयरमैन, नगर परिषद।