होमगार्ड्स ने विधायक को दिया ज्ञापन
पाली | नगरपरिषद में निजी सुरक्षा कंपनी को सुरक्षा व्यवस्था देने की बात को लेकर गुरुवार को शहर के होमगार्ड ने विधायक ज्ञानचंद पारख को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि शहर के कई इलाकों में होमगार्ड सुरक्षा को लेकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ज्यादातर होमगार्ड गरीब परिवार से हैं। अगर इनको सेवाओं से हटा दिया गया तो इनके परिवार का पेट पालना भी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने विधायक से होमगार्ड की सेवाएं निरंतर रखने की मांग की।