पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लॉ कॉलेज में खेल सप्ताह का समापन

लॉ कॉलेज में खेल सप्ताह का समापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लॉकॉलेज छात्रसंघ के तत्वावधान में चल रहे खेल सप्ताह का गुरुवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ समापन हुआ। छात्रसंघ अध्यक्ष श्रवण पटेल ने बताया कि गुरुवार को स्लो बाइक रेस में छात्र वर्ग में मुकेश आर्य, जितेंद्र सिंघवी पीयूष बसंत शर्मा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग सोलन जैन ने प्रथम श्वेता सर्राफ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। म्युजिकल चेयर प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में मुकेश आर्य, सुनिल दवे, नारायण सिहं तथा छात्रा वर्ग में नीलम मीणा, पायल पर्श्वानी एवं नम्रता सारडा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही सतोलिया खेल के रोचक मुकाबले हुए। इसमें छात्र वर्ग में प्रथम तृतीय वर्ष के समूह ने द्वितीय वर्ष के समूह को 3-1 से हराकर मुकाबला जीता। छात्रा वर्ग में सीनियर छात्राओं ने जूनियर छात्राओं को 3-1 से हराकर जीत हासिल की। इस मौके पर निर्णायक की भूमिका प्राचार्य तपन पुरोहित ने निभाई। पटेल ने बताया कि खेल सप्ताह में विजेताओं को वार्षिकोत्सव में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर छात्रसंघ उपाध्यक्ष हितेंद्रसिंह कुंपावत, पुल्कित शर्मा, सुनिल जैन, आशिष अरोडा, जसवंत राठौड़, हिमेश चौहान, हितेंद्रसिंह, रुचिता बोहरा, हर्षलता निकिता मालू सहित कई स्टूडेंट मौजूद थे।

पाली. खेलकूदसप्ताह के अंतर्गत लॉॅ कालेज में सतोलिया खेलती छात्राएं।