पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विशेषज्ञ असनानी ने देखी कचरा निस्तारण की व्यवस्था

विशेषज्ञ असनानी ने देखी कचरा निस्तारण की व्यवस्था

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरीक्षेत्रों में कचरा निस्तारण की सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के विशेषज्ञ पीयू असनानी ने गुरुवार को तीन घंटे तक शहर के कई इलाकों का दौराकर कचरा संग्रहण और निस्तारण व्यवस्था की जानकारी ली। राज्य सरकार की ओर से कुछ शहरों में कचरा निस्तारण की सही तकनीक के उपयोग के लिए असनानी को अधिकृत किया गया है। इसी के तहत शहर में आकर उन्होंने यहां व्यवस्थाएं देखीं।

असनानी ने खेतावास के पास बने नगर परिषद के डंपिंग यार्ड और पांच मौखा पुलिए के पास स्थित कचरा निस्तारण स्थल की भी अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर रोहित गुप्ता और नगर परिषद आयुक्त रामसिंह पालावत से भी असनानी ने मुलाकात की और उन्हें सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए अहमदाबाद जैसे देश के कई बड़े शहरों में किए गए प्रयासों की जानकारी दी। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित एक्सपर्ट कमेटी के सदस्य रह चुके असनानी को इस क्षेत्र में काम करने का 30 साल का अनुभव है। देश के कई बड़े शहरों के साथ कुछ देशों में भी इनके सुझावों को अमल में लाया गया है।

अहमदाबाद नगर निगम के रिटायर डिप्टी कमिश्नर असनानी अहमदाबाद के अरबन मैनेजमेंट सलाहकार भी रह चुके हैं। अब असनानी पाली शहर की रिपोर्ट तैयार कर सरकार को यहां सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए अपने उपायों पर सुझाव देंगे। इसके लिए वे एक बार फिर जल्दी ही दुबारा शहर का दौरा करेंगे।