मंदिर के पास दीवार निर्माण को लेकर रोष
पाली | धानमंडीमें स्थित माता राणी भटियाणी मंदिर के पास अतिक्रमण कर दीवार निर्माण कराने के विरोध में स्थानीय लोगों ने कलेक्टर रोहित गुप्ता से मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया। इलाके के कई नागरिक गुरुवार को नगर परिषद चेयरमैन महेंद्र बोहरा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। उस वक्त कलेक्टर रोहित गुप्ता के साथ विधायक ज्ञानचंद पारख, चेयरमैन महेंद्र बोहरा, परिषद आयुक्त रामसिंह पालावत और पार्षद विकास बुबकिया बैठक कर रहे थे। प्रदर्शनकारी लोगों ने कलेक्टर के सामने विरोध जताते हुए दीवार बनाए जाने की सूरत में बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने की चेतावनी देते हुए कलेक्टर को ज्ञापन दिया है।