- Hindi News
- नए वित्तीय वर्ष से लागू होगी स्वास्थ्य बीमा योजना
नए वित्तीय वर्ष से लागू होगी स्वास्थ्य बीमा योजना
स्वास्थ्यबीमा योजना एक अप्रैल से लागू की जा रही है। योजना को एनआरएचएम के माध्यम से लागू किया जाएगा। योजना में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन से जुड़े प्रदेश के 67 प्रतिशत परिवारों को शामिल किया जाना प्रस्तावित है। इनमें बीपीएल, स्टेट बीपीएल, अंत्योदय और कुछ एपीएल श्रेणी के परिवार होंगे। बजट घोषणा के मुताबिक योजना इसी वित्त वर्ष से लागू करनी थी, लेकिन इसकी लागत इतनी ज्यादा रही थी कि सरकार इसे लागू नहीं कर पा रही थी। हाल में केंद्र सरकार ने अपनी स्वास्थ्य बीमा योजना में बदलाव किए जाने की जानकारी राज्य सरकार को दी है। इसमें आकार पहले से बड़ा होगा। राज्य सरकार को अपनी योजना लागू करने के लिए इस योजना के जरिए केंद्र से पैसा मिल जाएगा। योजना का 75 प्रतिशत प्रीमियम केंद्र सरकार देगी और शेष 25 प्रतिशत राज्य सरकार को देना होगा।
शेष|पेज20
^योजनाको एक अप्रैल से प्रदेश में लागू करने की तैयारी कर रहे हैं। केंद्र सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना में किए जाने वाले बदलावों को देखते हुए इसे तैयार किया जाएगा। नीरज के. पवन, अतिरिक्त मिशन निदेशक, एनआरएचएम, जयपुर