बंद कनेक्शन शुरू करने पर 50% छूट
पाली| लंबेसमय से बंद पड़े बीएसएनएल के लैंडलाइन, पोस्टपेड मोबाइल कनेक्शनों को फिर से शुरू करवाने पर 50 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। 31 दिसंबर 2014 को मानक आधार मानते हुए एक वर्ष से अधिक दो वर्ष तक की बिल बकाया राशि पर 10 प्रतिशत, दो वर्ष से अधिक 3 वर्ष तक पर 15 प्रतिशत, 3 वर्ष से अधिक 10 वर्ष तक की पर 25 प्रतिशत तथा 10 वर्ष से अधिक बकाया पर 50 प्रतिशत की छूट लागू होगी। यह योजना 20 फरवरी से 31 मार्च 2015 तक प्रभावी रहेगी।