पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मृतक आश्रित की नियुक्ति की मांग पर दिया ज्ञापन

मृतक आश्रित की नियुक्ति की मांग पर दिया ज्ञापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबरानिवासी एक महिला ने डाक अधीक्षक को ज्ञापन देकर उसके पुत्र को मृतक आश्रित नियुक्ति दिलाने की मांग की। ज्ञापन में भंवरी देवी ने बताया कि उसके पति का चार साल पहले निधन हो गया था। इसके बाद अनुकंपा नियुक्ति के लिए उसके पुत्र तेजसिंह ने आवेदन किया। चार साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अभी तक अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिली है तथा नहीं बकाया भुगतान दिया गया है। ज्ञापन में बकाया भुगतान दिलाने एवं मृतक आश्रित को नियुक्ति की मांग की।