मुकेश की आंखों से दो जनों का जीवन होगा रोशन
पाली | नयागांव स्थित मारू बंजारा की ढाणी के मुकेश पुत्र मोहनलाल का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। आई बैंक सोसायटी के सचिव केवलचंद कवाड़ ने बताया कि मुकेश के निधन की खबर मिलने पर समाजसेवी एस छगन बंजारा, मंगल बंजारा, किशन बंजारा, बाबू बंजारा अशोक घावरी ने मुकेश की माता सोनी देवी, पिता मोहनलाल, भाई नेमाराम अशाेक से नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। परिजनों की स्वीकृति मिलने पर सोसायटी अध्यक्ष हुक्मीचंद मेहता, डाॅ. आरके गर्ग, डॉ. केएल अरोड़ा रईस खान के सहयोग से मृतक की दोनों आंखें प्राप्त कर जयपुर भिजवा दी गई।