पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जांगिड़ समाज का मेला आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | श्रीविश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति के तत्वावधान विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को दुर्गादास नगर स्थित समाज भवन में बाल मेले का आयोजन किया जाएगा। समिति के भंवरलाल जांगिड़ ने बताया कि मेले में सुबह 11.30 से शाम 4 बजे तक सामान्य ज्ञान, चित्रकला, कैरम, मेहंदी म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें समाज के सभी छात्र भाग लेंगे। मेले में बच्चों के लिए खाने पीने के लिए स्टाॅल लगाई गई है। प्रतियोगिता में अव्वल प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही जांगिड़ ने यह बताया कि 19 फरवरी को भंजन संध्या विश्व कर्मा जयंती के दिन 20 फरवरी को शोभायात्रा, झांकियां, भामाशाहों का सम्मान मेघावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ढलाराम इन्द्राणियां, मंत्री भवरलाल जांगिड़, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश लुंजा, शेषाराम, हरिराम सुथार, अमरचंद, भंवरलाल सायल सहित कई समाजबंधु जुटे हुए हैं।

खबरें और भी हैं...