आधार कार्ड गुम हुआ तो परमानेंट सेंटर पर जाकर करा सकते हैं सर्च
पाली | एनरोलमेंटकराने के बावजूद आपको अभी तक आधार नहीं मिला है या गुम हो गया है तो आप परमानेंट एनरोलमेंट सेंटर पर जाकर इसे सर्च करा सकते हैं। यूआईडीएआई ने आधार एनरोलमेंट एप्लीकेशन में यह प्रावधान किया है। resident.uidai.gov.in पर फाइंड यूआईडी- ईआईडी ऑप्शन पर आप खुद भी आधार नंबर सर्च कर ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं। परमानेंट एनरोलमेंट सेंटर पर आपको पहले एनरोलमेंट कराते वक्त दी गई जानकारी सही नाम, पता, पिन कोड नंबर, मोबाइल नंबर बताना होगा। आपका बायोमैट्रिक डाटा भी लिया जा सकता है।
तय नियमों के मुताबिक यह भी ओरिजिनल आधार नंबर के समान मान्य रहेगा।