राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष का किया स्वागत
पाली | राज्यसफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश टायसन के शनिवार को पुराना बस स्टैंड हरिजन बस्ती पहुंचने पर वाल्मीकि समाज की ओर से उनका स्वागत किया गया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जगाराम गुजराती ने बताया कि राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष टायसन के पहली बार पुराना बस स्टैंड स्थित हरिजन बस्ती पहुंचने पर वाल्मीकि समाज के पदाधिकारियों सफाई मजदूरों ने टायसन को माला साफा पहनाकर स्वागत किया। साथ ही टायसन को सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की बात कही। इस पर टायसन ने सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस मौके पर लाल महाराज, गणपत हंस, राजेश तेजी, रजनीश बारेसा, हरिराम परिहार, राजेश बारेसा, विक्रम तेजी, राजेश जोड़, सुनिल चावरिया, जगदीश आर्य रूपचंद ढंजा समेत कई जने मौजूद थे।
भजनसंध्या में दी प्रस्तुतियां
अखिलभारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुजराती ने बताया कि वाल्मीकि समाज की अोर से रविवार को नवल जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जयंती की पूर्व संध्या पर आयोग के उपाध्यक्ष टायसन के मुख्य आतिथ्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें गायक कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इस मौके पर वाल्मीकि समाज के कई लोग मौजूद थे।