बिहार संस्कृति मंच ने किया सरस्वती विसर्जन
बिहार संस्कृति मंच द्वारा शनिवार को मां सरस्वती पूजा महोत्सव के तहत सरस्वती प्रतिमा का लोडिया तालाब में विसर्जन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक प्रेमनाथ शर्मा ने बताया कि सुबह 9 बजे मां शारदा की आरती कर समाज की महिलाओं द्वारा विदाई मंगल गीत गाया गया। मंगल गीत के बाद सभी को अबीर गुलाल का तिलक लगाया गया। साथ ही मंगल गीत के साथ सरस्वती माता की लोडिया तालाब में विसर्जन किया गया। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष एसएन झा, उपाध्यक्ष किरण गुप्ता, सचिव दीपक मिश्रा, कोषाध्यक्ष नवीन चौधरी, वेदानंद ठाकुर सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।
पाली. प्रतिमा का विसर्जन करते बिहार संस्कृति मंच के पदाधिकारी समाज के लोग।