वाल्मीकि समाज की जयंती आज
पाली | नवलजयंती समारोह आयोजन समिति के तत्वावधान में वाल्मीकि समाज की अोर से रविवार को नवल साहेब जयंती पर शहर के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली जाएगी। समिति के उपाध्यक्ष द्वारका प्रसाद जावा ने बताया जयंती को लेकर शोभायात्रा सुबह 10 बजे पुराना बस स्टेंड से प्रारंभ होकर सर्राफा बाजार, सोमनाथ मंदिर, सूरजपोल, व्हाइट हाऊस, नवलखा मंदिर से होते हुए पुराना बस स्टेंड आकर संपन्न होगी। साथ ही समाजबंधुओं के लिए बांडी नदी पुलिया स्थित वाल्मिकी समाज भवन में महाप्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा।