पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर में दो सड़क हादसों में तीन युवक घायल

शहर में दो सड़क हादसों में तीन युवक घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें शुक्रवार को हुए अलग-अलग दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। मंडिया रोड पर टैंकर और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवक और हाउसिंग बोर्ड में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। जिन्हें उपचार के लिए बांगड़ अस्पताल ले जाया गया। कोतवाली पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार सुभाष नगर निवासी प्रार्थी अशोक कुमार ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका पुत्र नीतिश मोटरसाइकिल से अपने दोस्त हिम्मत सिंह के साथ मंडिया रोड पर किसी काम से जा रहा था। तभी सामने से रहे पानी के टैंकर चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि वहां मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। इस पर पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर टैंकर चालक राजेंद्र रैगर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शाम को हाउसिंग बोर्ड स्थित गौरव टावर के समीप कार चालक ने दो बाइक सवार युवकों को चपेट में ले लिया जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं दूसरे युवक को हल्की चोंटें आई है। पुलिस के अनुसार कार चालक जोधपुर से पाली की तरफ तेज गति में रहा था, तभी गौरव टॉवर के पास बने डिवाइडर के पास ही कार सवार युवक ने टक्कर मार दी। जिससे सुभाष नगर निवासी सुरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर फ्रेक्चर हो गया। वहीं उसका मित्र किशनलाल को हल्की चोंटें आई है। सूचना मिलते ही हाउसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस पर पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले कार जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

कारइतनी तेज गति में थी की अनियंत्रित होकर खड्डे में जा गिरी: प्रत्यक्षदर्शियोंके अनुसार कार चालक काफी तेज गति से रहा था। कार इतनी रफ्तार में थी की टक्कर के बाद सड़क पर पहियों के निशान तक बन गए। वहीं कार अनियंत्रित होकर पास ही बने खड्डों में जा गिरी। इस पर वहां मौजूद लोगों ने कार को बाहर निकालने की भी कोशिश की लेकर कार को निकालते वक्त टायर तक फट गया। इसके बाद पुलिस कर्मियों और लोगों ने मशक्कत कर कार को बाहर निकाला और चौकी ले गए।

खबरें और भी हैं...