पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसंत पंचमी पर हुए यज्ञ हवन, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं

बसंत पंचमी पर हुए यज्ञ-हवन, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व उत्साह उमंग के साथ मनाया गया। बसंत पंचमी को लेकर स्कूलों में मां सरस्वती की विशेष पूजा अर्चना की गई। इस दौरान स्कूल स्टाफ बच्चे भी पीले वस्त्र पहने नजर आए। पंचमी को लेकर हाउसिंग बोर्ड स्थित गायत्री शक्ति पीठ में गायत्री मंत्र जाप किया गया। इस दौरान श्रद्धालु ने पीत वस्त्र धारण कर शक्तिपीठ में पहुंचे। जहां महेश बिजानी गोविंद सिंह के नेतृत्व में मंत्र जाप में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान हवन का आयोजन कर गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र मां सरस्वती की आहुतियां दी गई।

साकारहुई बिहार की संस्कृति

बिहारसंस्कृति मंच की ओर से बसंत पंचमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। करणी माता मंदिर में आयोजित महोत्सव के तहत मंदिर परिसर में हवन कार्यक्रम हुआ। मंच के अध्यक्ष एसएन झा ने बताया कि हवन कार्यक्रम में यजमानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी। हवन कार्यक्रम के बाद प्रसादी वितरित की गई। वहीं शाम को सरस्वती माता की विशेष पूजा अर्चना भी की गई। बिहार संस्कृति मंच की उपाध्यक्ष किरण गुप्ता ने बताया कि महोत्सव के तहत मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंच के संजय झा, प्रेम शर्मा, विपुल मिश्रा, वेदानंद ठाकुर, पंकज शर्मा, दीपक मिश्रा आस्तिक समेत समाज के कई लोग मौजूद थे। इसी प्रकार बिहार संस्कृति सेवा समिति की आेर से पैकेज कॉलोनी में सरस्वती पूजन कर बसंत पंचमी मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों में समाज बंधुओं ने उल्लास के साथ भाग लिया।

पाली|श्रीमालीब्राह्मण समाज विकास समिति की ओर से शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर झालरवा बावडी स्थित महालक्ष्मी मंदिर में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के पंडित मोतीलाल व्यास ने विधि विधान से मां सरस्वती की पूजा करवाई। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष पीएम जोशी, संरक्षक हरिकिशन ओझा, प्रवक्ता नरपत दवे, राकेश दवे, मनोहरलाल, कमलकांत व्यास, बीएस नाग, श्याम जोशी, मोनिका जोशी, बसंतबाला ओझा हेमंत दवे समेत कई समाजबंधु मौजूद रहे।

इधर, रेनबो स्कूल में बसंत पंचमी राजेंद्र आर्य योगेंद्र आर्य के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इसी प्रकार आदर्श माध्यमिक विद्यालय भांगेसर में संस्था प्रधान पारसदास वैष्णव तथा भटवाडा स्थित कृष्णा विद्या मंदिर में संस्था प्रधान जयशंकर त्रिवेदी के सानिध्य में बसंत पंचमी मनाई गई।



















की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित कर बसंत पंचमी मनाई गई। साथ ही स्कूल के दो छात्राओं को गार्गी पुरस्कार एक छात्रा को 75 हजार की राशि इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार के रूप में दी गई। साथ ही हंस निर्माण स्कूल में बालकों उनके अभिभावकों द्वारा गायत्री मंत्रोच्चार के साथ हवन में 11 बार आहुति दिलवाई गई। इस मौके पर बालकों ने कई देवी देवताओं के स्वांग रचे। शिव कॉलोनी स्थित रायल एकेडमी स्कूल में बसंत पंचमी का आयोजन किया गया।

प्रतियोगितामें दिखाया उत्साह

रेनबोपब्लिक स्कूल में मां सरस्वती का पूजन कर बसंत पंचमी का आयोजन किया गया। प्राचार्य योगेंद्र आर्य ने बताया कि प्रतियोगिता को 11 राउंड्स में बांटा गया, जिसमें एकल ग्रुप डांस प्रतियोगिता आयोजित हुई। डांस प्रतियोगिता में स्कूल के 250 छात्रों ने नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सूरजपोल स्थित संस्कार केंद्र सैकंडरी स्कूल बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने भिन्न-भिन्न प्रकार की पोशाकें पहन कर प्रतियोगिता मे भाग लिया। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर तेजसिंह, राजेश श्रीमाली सहित स्टाफ मौजूद रहा।

छीपा समाज ने निकाली शोभायात्रा

नामदेवछीप समाज ने बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में श्याम मंदिर से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए विभिन्न झांकियां भगवान श्याम महाराज की सवारी निकाली गई। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गई जिसकी जगह जगह पर व्यापारियों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में समाज संयोजक घेवरचंद टांडी महेंद्र टांडी मौजूद थे। इस अवसर पर समाज के भामाशाहों का सम्मान किया गया। साथ ही बच्चों द्वार नृत्य, मेहंदी प्रतियोगिता म्यूजिकल़ चेयर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भंवर टांडी, विनोद खमायचा, देवानंद देवड़ा, पुखराज गहलोत सहित कई समाजबंधुओं का सहयोग रहा।

पाली. बसंत पंचमी पर हवन करते गायत्री परिवार के सदस्य।

पाली. करणी माता मंदिर मे बिहारी समाज की ओर से सरस्वती माता की आरती की गई। इस दौरान कई धार्मिक कार्यक्रम भी हुए।

खबरें और भी हैं...