पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीगंगानगर ने अपने नाम किया खिताब

श्रीगंगानगर ने अपने नाम किया खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कड़ी मेहनत को बेहतर मार्गदर्शन का नतीजा है ट्राफी

टूर्नामेंटमें पहले स्थान पर रहने वाली श्रीगंगानगर टीम के कप्तान प्रीतम शाैरान अपने कोच के बेहतर मार्ग दर्शन और सभी खिलाड़ियों द्वारा हर रोज की जाने वाली 6 से 7 घंटे की कड़ी मेहनत को इस यादगार जीत का श्रेय दिया।

481 खिलाड़ियों ने लिया भाग

इसप्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों के 481 खिलाड़ी और 130 अधिकारियों ने भाग लिया। इसका आयोजन शिक्षा विभाग की ओर से किया गया था। प्रतियोगिता 11 सितम्बर को शुरू हुई और इसका आगाज 16 सितंबर को एक रंगारंग कार्यक्रम के साथ डागा स्कूल में संपन्न हुआ। हालांकि पाली की टीम अपने दूसरे मैच में ही प्रतियोगिता से बाहर हो गई, लेकिन बेहतरीन मेजबानी के लिए पाली के खिलाड़ियों और अधिकारियों की भूमिका की सभी ने दिल खोलकर सराहना की।

भास्कर न्यूज | पाली

59वीं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर-14 के फाइनल में मंगलवार को श्रीगंगानगर ने उदयपुर को 24 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीगंगानगर के खिलाडिय़ों ने 19 ओवर में 101 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी उदयपुर की टीम 18 ओवर में महज 77 रन ही बना पाई। उदयपुर की टीम से तन्मय ने सर्वाधिक 34 रन बनाए, जबकि श्रीगंगानगर की तरफ से आकाश ने सबसे अधिक 24 रनों का योगदान दिया।

एडी डागा स्कूल की मेजबानी में आयोजित प्रतियोगिता का समापन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र बोहरा के मुख्य आतिथ्य में जिला शिक्षा अधिकारी नूतन बाला कपिला की अध्यक्षता में हुआ। अतिथियों ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। साथ ही मैन आफ मैच आकाश (श्रीगंगानगर), मैन आफ सीरीज जयदीप (श्रीगंगानगर), बेस्ट बेट्समैन अनिरुद्धसिंह चौैहान (उदयपुर), बेस्ट बॉलर निखिल (श्रीगंगानगर) बेस्ट विकेट कीपर शाहबाज खान (जोधपुर) को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। समारोह में संस्था प्रधान सुचित्रा मालवीय ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी दिलीप कर्मचंदानी सहयोगी कार्मिकों को स्मृति चिह्न स्मारिका देकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान प्रतियोगिता में सहयोग देने वाले शारीरिक शिक्षकों चयन समिति के सदस्यों का भी सम्मान किया गया। समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी। इससे पूर्व समारोह की शु