खबरें फटाफट
पाली| जेएनयूदिल्ली में हो रही देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बांगड़ कॉलेज के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री निशांत दवे ने बताया कि विरोध को लेकर बांगड़ कॉलेज द्वार से देशद्रोहियों की शवयात्रा निकाल कर सूरजपोल पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके एबीवीपी के पदाधिकारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
एबीवीपी का विरोध-प्रदर्शन आज