डिस्कॉम में उल्लेखनीय कार्य के लिए चंद्रेश चारण का सम्मान
डिस्कॉम अभियंताओं की बैठक, बकाया बिजली चोरी रोकने को लेकर हुई चर्चा
भास्करसंवाददाता | पाली
डिस्कॉमके मीटर लैब कार्यालय में शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
जिसमें बकाया तथा बिजली चोरी राेकने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान उल्लेखनीय कार्य के लिए मीटर टेस्टर चंद्रेश शर्मा का एसई एक्सईएन द्वारा स्वागत किया गया। डिस्कॉम कार्यालय सहायक अभियंता (एमटी) के एईएन टीपी गहलोत ने बताया कि चंद्रेश ने लक्ष्य अनुरूप मीटर टेस्ट करके उल्लेखनीय कार्य किया। इसके लिए उन्हें 26 जनवरी को जिला स्तरीय समारोह में बांगड़ स्टेडियम में भी पंचायती राज मंत्री सुरेंद्र गोयल द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
शुक्रवार को एसई घनश्याम चौहान के नेतृत्व में एक्सईएन हरिमोहन चारण, एक्सईएन संजीव माथुर, एईएन मनीष माथुर, हेमेश जोशी, टीपी गेहलोत, गजेंद्र देवड़ा, वीएस कविया, पीओ हिम्मत सैन, राजेश पुरोहित, सुरेश सत्याणी, पर्बतसिंह, प्रमोद, भालाराम आदि ने माला साफा पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान एक्सईएन एचएम चारण का भी बहुमान किया गया। एसई चौहान ने उपस्थित अभियंताओं ने बकाया वसूली तथा बिजली चोरी रोकने के लिए प्लानिंग बनाकर कार्य करने का आह्वान किया।
पाली. डिस्कॉम की बैठक में एक्सईएन एचएम चारण मीटर टेस्टर चंद्रश शर्मा का बहुमान करते अभियंता।