198 स्वास्थ्य शिविरों में 85 हजार लोगों के स्वास्थ्य को जांचा
पाली| चिकित्साविभाग की ओर से आरोग्य राजस्थान अभियान के तहत जिले में चल रहे स्वास्थ्य शिविर में अब तक करीब 85 हजार लोगाें के स्वास्थ्य की जांच की है। जिले में आयोजित 198 शिविरों में 8 हजार से अधिक गंभीर मरीजों को उच्च चिकित्सा संस्थानों के लिए रैफर भी किया गया है। कलेक्टर कुमारपाल गौतम ने बताया कि लोगों का स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने एवं चिकित्सा सेवा मुहैया करने में प्रयासरत स्वास्थ्य विभाग की ओर से आरोग्य राजस्थान अभियान के तहत 19 दिसम्बर 2015 से 8 फरवरी 2016 तक 321 ग्राम पंचायतों में 198 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया है। इन शिविरों में 84 हजार 717 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें 34 हजार 896 पुरुष और 49 हजार 821 महिलाएं शामिल है।
इन शिविरों में 8 हजार 426 गंभीर मरीजों को उच्च चिकित्सा संस्थानों में उपचार के लिए रैफर किया गया। इनमें से 8 हजार 232 मरीजों को सरकारी तथा 194 मरीजों को निजी चिकित्सालयों के लिए रैफर किया गया।
4 हजार 500 बच्चों का जांच स्वास्थ्य
कलेक्टर गौतम ने बताया कि अब तक आयोजित किए गए शिविरों में 47 हजार लोगों के हिमोग्लोबिन की जांच की गई। वहीं 32 हजार 237 के आंखों की, 27 हजार 100 लोगों के ब्लड शुगर की, 73 हजार 435 लोगों के बीपी की, 82 हजार 451 लोगों का वजन तथा 82 हजार 173 लोगों की ऊंचाई की जांच की गई। उन्होंने बताया कि बताया कि आरोग्य राजस्थान के स्वास्थ्य शिविरों में पांच वर्ष की कम आयु के 4 हजार 500 बच्चाें के स्वास्थ्य की भी जांच की गई। इसी तरह 310 लोगों को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चिह्नित 310 लोगों को उच्च चिकित्सा संस्थानों के लिए रैफर किया गया।
--------