पाली| डिस्कॉमकी ओर से सिक्योरिटी और ऑडिट के नाम पर
पाली| डिस्कॉमकी ओर से सिक्योरिटी और ऑडिट के नाम पर ली जा रही राशि को लेकर मुस्लिम महासभा की ओर से शुक्रवार को कलेक्टर कुमार पाल गौतम को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि डिस्कॉम की ओर से सिक्योरिटी, स्थाई शुल्क, नगरीय उपकर शुल्क, विद्युत उपभोग शुल्क और पिछला बकाया यानि ऑडिट के नाम पर नोटिस भेजकर अलग-अलग राशि की मांग की जा रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है।
मुख्यमंत्री के नाम का सौंपा ज्ञापन