पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोडवेज चालक और परिचालक निलंबित

रोडवेज चालक और परिचालक निलंबित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शराबके नशे में सवारियों को बिलाड़ा से पाली ला रहे रोडवेज के चालक और परिचालक दोनों को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए है।

इससे पूर्व जाडन चौकी प्रभारी की ओर से दोनों की मेडिकल रिपोर्ट पाली डिपो के कार्यवाहक चीफ मैनेजर को सौंपी गई। इसके साथ ही दोनों को कार्यालय में पेश किया गया। जानकारी के अनुसार बस चालक प्रभुलाल पुत्र गंगाराम और परिचालक इंद्रसिंह पुत्र रामकरण दोनों शराब के नशे में 40 सवारियों को बिलाड़ा से पाली ला रहे थे। इस पर जाडन चौकी प्रभारी भलाराम विश्नोई को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और दाेनों का मेडिकल करवाया।

जिसमें दोनों के नशे में होने की पुष्टि की गई। इस पर पाली डिपो के कार्यवाहक चीफ मैनेजर रमेश कुमार डूकिया ने शुक्रवार को दोनों को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से दाेनों की मेडिकल रिपोर्ट सौंपी गई थी। इस पर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए यह निर्णय लिया गया है।

खबरें और भी हैं...