पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेयरमैन ने लाखोटिया साइंस पार्क का किया निरीक्षण

चेयरमैन ने लाखोटिया साइंस पार्क का किया निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाखोटियागार्डन एवं साइंस पार्क को प्राकृतिक सुंदरता से सराबोर करने तथा यहां आने वाले शहरवासियों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर परिषद ने अधिकारियों को समेकित योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। भास्कर ने बीते दिनों इन दोनों पार्कों की सुंदरता और मनोरंजन के इंतजाम नहीं होने की खबर प्रकाशित की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद चेयरमैन महेंद्र बोहरा, डिप्टी चेयरमैन मूलसिंह भाटी और एक्सईएन अरुण व्यास रामेश्वर शर्मा ने गुरुवार को दोनों पार्कों का निरीक्षण किया।

लाखोटिया उद्यान का निरीक्षण करते चेयरमैन महेंद्र बोहरा अन्य अधिकारी।

लाखोटिया के सौंदर्य में लाएंगे निखार

निरीक्षणके दौरान लाखोटिया उद्यान के विकास पर जोर देते हुए इसके समुचित सौंदर्यीकरण की कार्य योजना पर भी व्यापक विचार किया गया। शहर के मुख्य उद्यान होने के चलते इसे और हरा-भरा रखने के साथ इसको हैरिटेज लुक देने पर भी चर्चा की। इसके तहत यहां कई तरह की लाइटें लगाने के साथ अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। साथ ही यहां लगे झूले, फव्वारे, मेरिगो राउंड आदि उपलब्ध सुविधाओं को भी दुरुस्त किया जाएगा। यहां आने वाले लोगों को शुद्घ एवं शीतल पेयजल के लिए प्याऊ की सुविधा बेहतर बनाने, लोहे की जालियों के कार्य को गति देने और कबाड़ निस्तारण पर भी ध्यान दिया जाएगा। शहर के मुख्य पेजयल स्त्रोत लाखोटिया तालाब की नियमित सफाई, तालाब में किसी तरह की गंदगी नहीं फेंकने के लिए भी व्यवस्था की जाएगी।

साइंसपार्क के मॉडल होंगे ठीक

विज्ञानके मॉडलों की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए अब उनके नियमित संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को अधिकारियों को पाबंद किया गया है। खराब पड़े मॉडलों को ठीक ही सुधारा जाएगा और उनसे जुड़ी जानकारियां भी यहां लिखी मिलेंगी।