पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाट्स एप पर भेजे मैसेज में गलत शब्द लिखे, पुलिस ने की समझाइश

वाट्स एप पर भेजे मैसेज में गलत शब्द लिखे, पुलिस ने की समझाइश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | सूरजपोलनिवासी दो जनों ने वाट्स एप पर एक-दूसरे को मैसेज भेजकर जातिगत शब्दों का उपयोग करने से दो गुटों में रोष व्याप्त हो गया। अपनी-अपनी शिकायत लेकर दोनों गुटों के लोग गुरुवार शाम कोतवाली थाने पहुंच गए। थाने में भी दोनों गुटों में काफी देर तक कहासुनी होती रही। इस बीच पुलिस ने मध्यस्थता करते हुए दोनों पक्षों से समझाइश की। बाद में दोनों पक्षों ने अपनी शिकायत वापस ले ली तथा थाने से रवाना हो गए।