- Hindi News
- निरीक्षण के लिए सुधर रही है अस्पताल की व्यवस्थाएं
निरीक्षण के लिए सुधर रही है अस्पताल की व्यवस्थाएं
जिलेके सबसे बड़े बांगड़ अस्पताल में डॉक्टर्स भले ही कम हो, लेकिन यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों को इन दिनों व्यवस्थाओं को लेकर थोड़ी बहुत राहत जरूर मिल रही है। इसकी वजह यह है कि आगामी 24 दिसंबर तक कभी भी अधिकारी अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर सकते हैं।
यही नहीं, अस्पताल में व्यवस्थाओं में सुधार के लिए बाकायदा 2.5 लाख की राशि भी जारी की गई है। इससे सफाई के साथ रंग रोगन, पलंगों की मरम्मत, बेड शीट्स की नियमित धुलाई जगह-जगह डस्टबिन रखवाने तथा लेबर रूम में जरूरी सामान उपलब्ध कराने पर खर्च किया गया है। इलाज के लिए चिकित्सा कक्ष में मौजूद छोटे-बड़े उपकरण, सभी वार्ड और अस्पताल परिसर की लाइटों और पंखों को भी दुरुस्त करवा दिया गया है। टॉयलेट की साफ सफाई पर भी इन दिनों खासा ध्यान दिया जा रहा है।
परिसर में इन दिनों सभी एंबुलेंस और उसके ड्राइवर भी तैनात खड़े दिखाई दे रहे हैं और यहां काम करने वाले हर डाक्टर और दूसरे कर्मचारी की कोशिश यही है कि वह मरीजों को शिकायत का कोई मौका नहीं दें।
जल्द लगेंगे साइन बोर्ड
आदेशके तहत सभी सरकारी चिकित्सालयों को सड़क पर साइन बोर्ड भी लगवाने पड़ेंगे, ताकि इस बात का पता चल सके कि अस्पताल का प्रवेश द्वार कहां है और कौनसी सुविधा कहां मिलेगी। साथ ही अस्पताल की दीवारों पर रंग रोगन भी करवाने के आदेश दे दिए गए हैं।
^मैने सभी वार्ड के इंचार्ज और स्टाफ की मीटिंग लेकर उनकी जरूरतें पूछी थीं। इस दौरान सामने आई कमियों को उनकी प्राथमिकता के आधार पर अब बेहतर तरीके से सुधारा गया है। कोशिश की जा रही है कि मरीजों को कोई परेशानी नहीं हो। एमएसराजपुरोहित, पीएमओ,बांगड़ अस्पताल
निरीक्षण के दौरान यह होगी जांच
सघननिरीक्षण के दौरान परिसर और टॉयलेट की साफ-सफाई, हरियाली की स्थित,मरीजों के पलंग और उस पर बिछाए जाने वाले चद्दर, लेबर रूम, ओपीडी रजिस्टर, पंखे और कूलरों की स्थिति, 104 और 108 एंबुलेंस की स्थित, बायोमेडिकल वेस्ट के लिए की गई व्यवस्था, निशुल्क दी जाने वाली दवाओं की संख्या और उनके स्टॉक, पेंटावेलेंट वैक्सीन की उपलब्धता, चिकित्सक और नर्सिंग स्टॉफ की संख्या, कुपोषण के उपचार, एक्सरे और सोनोग्राफी मशीन, आपरेशन थियेटर में मेडिकल उपलब्धता और इंजेक्शन रूम में पुरुष और महिलाओं की प्राइवेसी जैसे कई विषयों की जांच की जाएगी। इनसे जुड़ी सूचनाएं भी चेकलिस्ट