विकलांग सहायता शिविर 14 को
पाली. राजस्थानमहिला कल्याण संस्थान अजमेर के तत्वावधान में रविवार को नशा मुक्ति केंद्र में बहु विकलांग शिविर का आयोजन किया जाएगा। संस्था की कार्यकारी क्षमा आर कौशिक ने बताया कि शिविर में मानसिक विकलांग, सेरेब्रल वॉल्स, ऑटिज्म, बहु विकलांग बच्चों के विकलांगता प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण, रोडवेज रियायती पत्र, रेलवे किराया छूट प्रमाण पत्र निरामया कार्ड संरक्षक प्रमाण पत्र बनवाने की जानकारी दी जाएगी। साथ ही शिविर में बच्चों को फिजियो, स्पीच मनोवैज्ञानिक परामर्श भी दिया जाएगा। शिविर का उद्घाटन विधायक ज्ञानचंद पारख द्वारा किया जाएगा।